Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने टिकट कटने को लेकर कही बड़ी बात, प्रियंका गांधी लड़े चुनाव…!



गोंडा: लोकसभा क्षेत्र कैसरगंज के सांसद शरण सिंह ने गोनार्द्ध इंस्टीट्यूट में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक की। बैठक के बाद सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने पत्रकारों से बात करते हुए लोकसभा क्षेत्र कैसरगंज से एक बार फिर दावेदारी का दावा कर दिया। 

बताते चलें कि गोंडा जनपद के कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र से टिकट को लेकर ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है। जिस पर तंज कसते हुए सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि विपक्षी पार्टियों ने कैसरगंज से अभी अपना कैंडिडेट घोषित नहीं किया है, इसलिए भारतीय जनता पार्टी ने भी अपने प्रत्याशी के नाम की सूची जारी नहीं की है। उन्होंने कहा कि आज कैसरगंज लोकसभा सीट केवल देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में चर्चित हो गया है।

सांसद ने प्रियंका गांधी और राहुल गांधी के रायबरेली और अमेठी से चुनाव लड़ने की बात पर कहा कि, प्रियंका और राहुल का यूपी में कोई भी असर नहीं है। उन्होंने कहा कि कैसरगंज लोकसभा से प्रियंका गांधी चुनाव लड़ने आए तो उनका स्वागत है। उनके अपने टिकट पर हो रही देरी को लेकर सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि बीजेपी मुतमईन है। भारतीय जनता पार्टी को विश्वास है कि 1 घंटे पहले भी टिकट की घोषणा की जाएगी तो, प्रत्याशी चुनाव जीतकर आ जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं ने इस बार 5 लाख का नारा दिया है। टिकट की घोषणा अब तक नहीं हुई है तो, उसके पीछे भी कोई कारण है। हमारे कार्यकर्ताओं को बहुत जल्द खुशखबरी मिलने वाली है। पत्रकारों से बात करते हुए सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र हमारा शुद्ध ग्रामीण क्षेत्र है। इसमें कोई जिला मुख्यालय नहीं है। ग्रामीण क्षेत्रों में सबसे अधिक आवश्यकता सड़क, बिजली की होती है। जो मूल समस्या होती है, पढ़ाई की समस्या हमारे क्षेत्र में साल्व है, अब कमी है पढ़ाई करने वालों की। क्षेत्र में सड़क भी बहुत हैं, लेकिन अभी भी सुधार की आवश्यकता है। जो सड़के 10 साल पहले बनी थी, वह अभी कमजोर हो रही हैं। हमारे क्षेत्र की मूलभूत समस्या बाढ़ के बचाव की, सबको घर मिल जाए। बिजली लगभग लग चुकी है, लेकिन थोड़ा बहुत बाकी है। मूलभूत समस्याएं हैं, उनका समाधान हो चुका है जो थोड़ा बहुत बचा है उसको करना बाकी है। कैसरगंज लोकसभा सीट के बाबत एक सवाल का जवाब देते हुए सांसद ने कहा कि अभी हम प्रत्याशी नहीं हैं, लेकिन कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी से किसी से लड़ाई नहीं है। 287000 का अंतर पिछली बार था, इस बार कार्यकर्ताओं ने नारा दिया है कि 5 लाख का होगा। परिवार को टिकट देने के सवाल का जवाब देते हुए एक बार फिर सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि “होय हैं वही जो राम रच राखा” अगर ईश्वर ने यही तय कर रखा है तो हम क्या कर सकते हैं। लेकिन हम तो प्रबल दावेदार हैं। हम तो 99.9 तक लड़ेंगे। 1 दशमलव बाकी रहेगा। टिकट पर देरी को लेकर सांसद ने कहा कि अभी तक लोग यह जानते थे कि हम कैसरगंज से नहीं बल्कि गोंडा से सांसद हैं, इसी बहाने से कैसरगंज इतना चर्चा में आ गया कि, लोग कैसरगंज को भलीभांति जान गए। कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र अब देश ही नहीं दुनिया में चर्चित हो गया। कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र जरूर है, लेकिन कैसरगंज नाम का कोई स्थान नहीं है। सांसद ने कहा कि 27, 28, 29 तारीख में टिकट की घोषणा हो सकती है, अगर नहीं हुआ तो 3 तारीख के पहले जरूर हो जाएगा। टिकट की देरी को लेकर सांसद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी निश्चित है कि, किसी को एक घंटा पहले टिकट देंगे तो भी कैसरगंज की जनता उसे जिता करके भेज देगी। कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र भारतीय जनता पार्टी का लोकसभा क्षेत्र है। अपना टिकट कटने को लेकर सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि कहां पार्टी ने हमारा टिकट काट दिया? क्या पार्टी ने ऐसा कोई लिस्ट निकला है, जिसमें हमारा नाम नहीं है? पत्रकारों को कहा कि आप लोग काहे इतना परेशान हैं? विपक्ष टिकट नहीं दे रहा है, इसलिए भारतीय जनता पार्टी टिकट नहीं दे रही है। 400 पार में कैसरगंज का नाम जुड़ चुका है, कैसरगंज के लिए मोदी जी को विचार करने की आवश्यकता नहीं है। हम चाहेंगे कि एक की शुरुआत ही कैसरगंज से ही करें। उन्होंने कहा कि 5 लाख का नारा हमने किसी अहंकार में नहीं दिया है। अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण, धारा 370 देश का वातावरण और मोदी जी के काम को देखते हुए कार्यकर्ताओं ने उत्साह में 5 लाख पार का नारा दे दिया है। तो मुझे लगता है कि कार्यकर्ताओं ने बोल दिया है तो हो ही जाएगा। पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए सांसद ने कहा कि प्रियंका जी का और राहुल जी का पूर्वांचल पर कोई असर नहीं है। जो असर होगा अमेठी में होगा रायबरेली में होगा। लेकिन मेरे इस क्षेत्र में उनका कोई असर नहीं है। उनका असर समाप्त हो चुका है, वह उसी असर को दिखाने के लिए दोबारा आना चाहते हैं। प्रियंका गांधी कैसरगंज में आकर चुनाव लड़ लें उनका स्वागत है। टिकट के विलंब को लेकर उन्होंने कहा कि इसके पीछे कोई कारण है, कैसरगंज के लोगों को अचानक से खुशखबरी मिलेगी। पूरा क्षेत्र खुश हो जाएगा। हमारे कार्यकर्ताओं को कोई बहुत बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ
  1. कोई नई बात नहीं हर कोटेदार करता है़ घटतौली कहता है़ कम मिलता है़ तो कम देते हैं एक यूनिट पर 4.5kg या 4kg

    जवाब देंहटाएं
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे