Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...भौतिक विज्ञान विभाग द्वारा समझौते पर हस्ताक्षर



अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर जिला मुख्यालय स्थित एमएलके पीजी कॉलेज तथा गोंडा जिला मुख्यालय स्थित एलबीएस डिग्री कॉलेज के भौतिक विज्ञान विभाग द्वारा एक दूसरे को शैक्षणिक सहयोग के लए बुधवार को समझौते पर हस्ताक्षर किए गए ।


24 अप्रैल 2024 को शैक्षिक उन्नयन हेतु भौतिकी विभाग एमएलके महाविद्यालय बलरामपुर व एलबीएस डिग्री कॉलेज गोंडा के मध्य एमओयू पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर जेपी पांडेय व विभागाध्यक्ष भौतिकी प्रोफेसर एके द्विवेदी तथा विभागाध्यक्ष भौतिकी प्रोफेसर जितेंद्र सिंह एलबीएस कॉलेज गोंडा द्वारा हस्ताक्षर किए गए। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रबंध समिति के सचिव रिटायर्ड कर्नल आरके मोहन्ता, संयुक्त सचिव बी के सिंह की उपस्थिती में समझौते पर हस्ताक्षर किए गए । इस अवसर पर विभाग के शिक्षक प्रोफेसर पीके सिंह, डॉक्टर आलोक शुक्ला, मंजीता यादव, कमलेश चौरसिया व डॉक्टर हेमा के अलावा कुलानुशासक प्रोफेसर पीके सिंह, वनस्पति विज्ञान विभाग अध्यक्ष डॉ राजीव रंजन, अंग्रेजी विभाग अध्यक्ष डॉ रमेश शुक्ला वी डॉक्टर पीसी गिरी सहित अन्य कई प्राध्यापक उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे