Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...शिक्षा शास्त्र विभाग का सम्मान समारोह



अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर जिला मुख्यालय स्थित एल के पी जी कॉलेज बलरामपुर के शिक्षाशास्त्र विभाग द्वारा बुधवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में परास्नातक कक्षा के प्रथम व द्वितीय वर्ष से चयनित एक एक स्टूडेंट को बेस्ट स्टूडेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।

24 अप्रैल को एमएलके पीजी कॉलेज के शिक्षा शास्त्र विभाग में आयोजित सम्मान समारोह का शुभारंभ महाविद्यालय प्राचार्य प्रो0 जे पी पांडेय ने दीप प्रज्वलित एवं माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करके किया। समारोह में पिछली कक्षा के उत्कृष्ट अंक, आचरण व नियमित कक्षा में उपस्थिति के आधार पर एम ए प्रथम वर्ष द्वितीय सेमेस्टर से मंगलिका गोपाल पाण्डेय व एम ए द्वितीय वर्ष चतुर्थ सेमेस्टर से सुषमा चौरसिया को बेस्ट स्टूडेंट अवार्ड प्रदानकर सम्मानित किया गया। मेधावी छात्राओं को सम्मानित करते हुए प्राचार्य प्रो0 पाण्डेय ने कहा कि प्रतिभाओं को सम्मानित करने से उनमें एक नयी ऊर्जा का संचार होता है । साथ ही आनेवाली पीढ़ी को प्रेरणा मिलती है । इस प्रकार के आयोजन से प्रतिस्पर्धा बढ़ती है और प्रतिभाएं निखर कर सामने आती है। विभागाध्यक्ष डॉ दिनेश कुमार मौर्य ने सभी का स्वागत करते हुए छात्र -छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की । कार्यक्रम का संचालन करते हुए विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर लेफ्टिनेंट डॉ देवेन्द्र कुमार चौहान ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती। मेहनत और लगन के दम पर उसे मंजिल मिल जाती है। शिक्षा पाने का लक्ष्य केवल किसी कंपनी या सरकारी विभाग में उच्च पदों पर आसीन हो जाना नहीं है बल्कि एक श्रेष्ठ समाज की रचना में सक्रिय भूमिका निभाना उद्देश्य होना चाहिए। विभागीय शिक्षक सीमा श्रीवास्तव व श्रीनारायण सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर महाविद्यालय के कई शिक्षक व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे