Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...चर्म रोग से बचने के लिए क्या करें



अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर जिला मुख्यालय स्थित मिशन स्किन केयर के वरिष्ठ चिकित्सक चर्म रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अख्तर रसूल खान ने गर्मी तथा मच्छरों के प्रकोप से होने वाले चर्म रोग के प्रति आम जनमानस को सचेत करते हुए सुझाव दिए हैं ।

चर्म रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अख्तर रसूल ने 26 अप्रैल को बताया कि ज्यादा गर्मी बढ़ने से एवं मच्छरों के प्रकोप से तथा जनपद के दोनों किनारे मिल होने के कारण पानी की गंदगी से चर्म रोग की समस्या बढ़ती है जिससे आपको त्वचा रोग खुजली, फंगल इन्फेक्शन अर्टीकेरिया जैसी बीमारियां हो सकती हैं जो आगे चलकर ज्यादा गंभीर समस्या बन सकती हैं । इन सभी से हम सबको बचने की आवश्यकता है । सावधानी बरतने की आवश्यकता है । उन्होंने सुझाव दिया कि जब भी आपको किसी तरह का त्वचा रोग महसूस हो तुरंत अपने डॉक्टर की सलाह लें । उसका उपचार करायें एवं बताई गई सावधानियों का पालन करें । गर्मी के मौसम में पेयजल ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करें । डिटॉक्स वॉटर पियें, हरी सब्जियों का सेवन ज्यादा करें, खीरा ककड़ी एवं खाने में सलाद का उपयोग ज्यादा से ज्यादा करें । साथ ही तेल और मसालेदार खाने से परहेज करें । घर में सोते वक्त मच्छरदानी का प्रयोग करें । धूप से बचें ज्यादा से ज्यादा कोशिश यह करें की धूप में ज्यादा ना निकले और पेयजल ज्यादा से ज्यादा उपयोग में लाएं साफ सफाई का ध्यान रखें इस तरह के बचाओ करने से आप त्वचा रोग से दूर रहेंगे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे