Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

भांजे के शादी में मटका डांस करते हुए अचानक मामा की मौत, वीडियो वायरल



डेस्क:सोशल मीडिया पर एक दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें भांजे की शादी में सर पर मटका रखकर नृत्य करते हुए गिरकर मामा की अचानक मौत हो जाती है। मामा के मौत से भांजे के शादी की खुशियां गम में तब्दील हो गई। इसके बाद शादी की सारी रस्मे सादगी पूर्ण ढंग से निभाई गई। 

दरअसल सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें आधा दर्जन से अधिक महिलाएं डीजे के धुन पारंपरिक नृत्य कर रही होती हैं। एक युवक कुर्ता पजामा पहनकर सर पर मटकी रखकर मटका नृत्य कर रहा होता है। तभी अचानक से वह गिरता है, इसके बाद फिर उठ नहीं पता है। वायरल वीडियो का पड़ताल करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त वीडियो 20 अप्रैल का है। राजस्थान प्रांत के झुंझुनू जिले के अंतर्गत नवलगढ़ तहसील क्षेत्र के लोछवा गांव के मजरे ढाणी में मृतक कमलेश ढाका अपने भांजे के ब्याह में भात भरने की रस्म के लिए उसके घर गया था। भात की रस्म अदा करने के बाद रीति रिवाज के मुताबिक हो रहे चाक पूजन के दौरान कमलेश ढाका मटका नृत्य कर रहा था इसी दौरान गिरकर वह बेसुध हो गया। मामा के गिरते ही परिवार में हड़कंप मच गया। परिजन उनको लेकर तत्काल अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर सामने आया है, जो जमकर वायरल हो रहा है। चिकित्सकों ने नृत्य कर रहे युवक की मौत का कारण कार्डिएक अरेस्टर्स बताया है। दूल्हे के मामा का मौत होने से, शादी की खुशियां गम में तब्दील हो गई। जैसे तैसे करके सादगी पूर्ण ढंग से विवाह की सारी रस्में निभाई गई। मृतक के बारे में बताया जाता है कि वह एक गैस एजेंसी में काम करता था, और भांजे के शादी में शामिल होने व रस्मे निभाने के लिए छुट्टी लेकर आया था।सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफार्म पर अब यह वीडियो वायरल हो रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे