Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

नवाबगंज पहुंचे जल शक्ति मंत्री , कार्यकर्ताओं में भरा जोश



पंश्याम त्रिपाठी / बनारसी मौर्या 

नवाबगंज (गोंडा) कस्बे के पडाव मोहल्ले में स्थित श्री गांधी विद्यालय इंटर कालेज में मनकापुर विधानसभा के बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन रविवार को भाजपा ने आयोजित किया गया । सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में निवर्तमान गोंडा सांसद एवं भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कीर्तिवर्धन सिंह मौजूद रहे। बैठक में भाजपा बूथ अध्यक्षों के साथ लोकसभा चुनाव की रणनीति,बूथ स्तर तक मतदाताओं से सामंजस्य बैठाकर बड़े पैमाने पर मतदान एंव अन्य चुनावी मुद्दों पर गहन चर्चा की गई। बैठक में मंत्री ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार द्वारा किए गए लोक कल्याणकारी कार्यों के कारण आज पूरे देश में भाजपा के पक्ष में माहौल है।अब प्रत्येक बूथ अध्यक्ष की जिम्मेदारी है कि वह हर घर तक पहुंच कर लोगों को सरकार की योजना के बारे में बता कर पार्टी के पक्ष वोट देने के लिए लोगों से अपील करे। प्रचंड मतों से जीतने के लिए बूथ स्तर पर अधिक काम करना होगा। हर बूथ पर भाजपा जीते इसके लिए एक एक वोट भाजपा के पक्ष में पड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास कर रहा है। दुनिया में भारत का मान बढ़ा है। दस सालों में युवा, महिला,गरीब तथा किसानों के लिए प्रधानमंत्री ने काम किया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस की नीतियों से सावधान रहने की जरूरत है। कांग्रेस भगवान राम तथा रामसेतु के अस्तित्व को नकारती है। कांग्रेस गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार तथा जातिवाद में डूबी हुई है।इनका लक्ष्य वामपंथी विचारधारा को बढ़ावा देते हुए सिर्फ सत्ता को हासिल करना है।उन्होंने कहा कि देश को आत्मनिर्भर तथा विकसित बनाने के लिए मोदी सरकार जरुरी है। सांसद कीर्तिवर्धन सिंह ने कहा कि इस बार गोंडा से भाजपा को इतने वोटों से जिताए कि देश में गोंडा की एक अलग पहचान बन जाए। उन्होंने कहा कि गोंडा से भाजपा का प्रतिनिधित्व करने के लिए मुझ पर पार्टी ने भरोसा जताया है।इस भरोसे को बनाए रखने की जिम्मेदारी आप सबकी है।इस मौके पर मनकापुर विधायक रमापति शास्त्री, जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप,वेद प्रकाश दूबे,प्रधान अमरनाथ पांडेय दुर्गा सिंह रिशू श्रीवास्तव जैनुल आबदीन रज्जन पांडेय संतोष कुमार उर्फ थुल्लुर शुक्ला रामबहादुर चौहान परविंद वर्मा ,रवि श्रीवास्तव,विनोद उपाध्याय विनोद पांडेय राजू मिश्रा, जनार्दन सिंह,संजय पांडेय कुक्कू,चंदन श्रीवास्तव, रतनदेव तिवारी पिंकू शुक्ला गिरजाशंकर पांडेय कीर्तीवर्धन पांडेय अरुण सिंह जयसिंह निषाद लालू निषाद राम निहाल नौमीलाल मस्तराम राकेश सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे