Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

उपेन्द्र प्रताप सिंह बब्बू बनाए गए समाजवादी पार्टी के जिला सचिव

  


ए आर उस्मानी 

गोण्डा। लम्बे समय से समाजवादी पार्टी से जुड़कर लोगों के दुःख-दर्द में शामिल रहने वाले युवा समाजसेवी उपेंद्र प्रताप सिंह उर्फ बब्बू सिंह को पार्टी का जिला सचिव नियुक्त किया गया है।

    सपा जिलाध्यक्ष अरशद हुसैन ने बताया कि मनकापुर विधानसभा क्षेत्र के लोढ़ियाघाटा गांव निवासी युवा नेता उपेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ बब्बू सिंह लम्बे समय से पार्टी से जुड़े हुए हैं। उनकी मेहनत, लगन, पार्टी तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के प्रति निष्ठा को देखते हुए समाजवादी पार्टी का जिला सचिव नियुक्त किया गया है। इससे संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी। बब्बू सिंह के जिला सचिव नियुक्त किए जाने पर राकेश सिंह पूर्व प्रधान बाल्हाराई, अवनीश सिंह प्रधान कोयली जंगल, पराग दत्त मिश्रा पूर्व प्रधान नगवा, अर्जुन सिंह सपा नेता कोयली जंगल, आकाश सिंह सपा नेता चेतपुर, जीतन काका, पंकज सिंह चेतपुर, मनोज सिंह, कपिल देव सिंह, शिवनारायण सिंह, उमेश कुमार सिंह, राजबहादुर सिंह, संतोष सिंह, पुनीत सिंह, एमपी सिंह लोढ़ियाघाटा, राधिका प्रसाद यादव, द्वारिका प्रसाद यादव, अमेरिका प्रसाद यादव, शिवशंकर यादव परमापुर, गौरव सिंह विशुनपुर बैरिया, आशीष सिंह कोटेदार माथेपुर सहित तमाम लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे