Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पवन सिंह मझारा के नेतृत्व में जिला पंचायत सदस्य समेत कई जनप्रतिनिधि भाजपा में शामिल



एआर उस्मानी 

गोण्डा। भाजपा नेता पवन सिंह मझारा के नेतृत्व में रविवार को कई ग्राम प्रधान, पूर्व प्रधान एवं जिला पंचायत सदस्य समेत तमाम लोग भाजपा में शामिल हो गए। गोण्डा सांसद व प्रत्याशी कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया ने सभी को पार्टी की सदस्यता दिलाई।सांसद राजा भैया के आवास मनकापुर कोट में वजीरगंज ब्लॉक से विनोद सिंह प्रधान अजबनगर, वीरेन्द्र सिंह प्रधान चनहा एवं नवाबगंज ब्लॉक से टिंकू सिंह पूर्व प्रधान कोल्हमपुर राष्ट्रवादी विचारधारा के सिद्धांत को आत्मसात कर मोदी के परिवार का सदस्य बने।

पवन सिंह मझारा के नेतृत्व में सभी लोगों ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। सांसद राजा भैया ने पार्टी में शामिल होने पर सभी का स्वागत किया और हर स्तर पर सहयोग का भरोसा दिलाया। इस मौके पर अशोक सिंह, स्वामीनाथ सिंह, गुड्डू सिंह कोठा, मंगल सिंह, ईंदल यादव जिला पंचायत सदस्य नवाबगंज सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे