Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोंडा:रिश्तेदारी में घूमने आए युवक को किशोरी से हुआ प्यार, फरार



अर्पित सिंह 

गोंडा:रिश्तेदारी में घूमने के लिए गई लड़की को रिश्तेदारी में आए एक लड़के से मुलाकात हो गई, इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हो गई, यही दोस्ती कुछ दिनों बाद प्रेम प्रसंग में तब्दील हो गई। इस दौरान दोनों ने एक दूसरे से मोबाइल नंबर का आदान-प्रदान किया। दोनों एक दूसरे के साथ फरार हो गए।

उत्तर प्रदेश के गोंडा जनपद अंतर्गत धानेपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक किशोरी दो तीन माह पूर्व घूमने के लिए पास के गांव में अपने रिश्तेदारी में गई हुई थी। वहीं पर एक युवक अपनी बहन के यहां रिश्तेदारी में आया हुआ था। जहां युवक का किशोरी से मुलाकात हो गया। फिर दोनों के बीच दोस्ती हो गई। इसी दौरान दोनों ने एक दूसरे का मोबाइल नंबर ले लिया, जिससे दोनों के बीच चुपके-चुपके बातें होने लगी। जो धीरे-धीरे प्यार में तब्दील हो गया। इसके बाद प्रेमी युवक किशोरी को बहला फुसलाकर शादी का झांसा देते हुए अपने साथ भाग ले गया। मामले में किशोरी के पिता ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। 

पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में पीड़ित पिता ने आरोप लगाते हुए कहा है कि मनोज यादव उसकी 17 वर्षीय पुत्री से चोरी चुपके बातचीत करता था। शादी करने की नीयत से बहला फुसलाकर 22 अप्रैल के रात में अपने साथ भाग ले गया है। पीड़ित पिता के शिकायती पत्र पर धानेपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण व शादी करने की नीयत से बहला फुसलाकर भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।

वही इस बाबत धानेपुर थाना प्रभारी निरीक्षक ने दूरभाष पर बात करते हुए बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। किशोरी के बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे