Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

दूल्हा रेप के आरोप में गिरफ्तार: बारात निकलने से पहले दूल्हे की गिरफ्तारी से दंग रह गए बाराती



डेस्क:अपने होने वाले पति का दूल्हा बनकर आने का दुल्हन सोलह सिंगार करके इंतजार कर रही थी, उसका दूल्हा बारात लेकर आएगा और विवाह की सारी रस्मों को पूरा करके उसे दुल्हन बनाकर सुबह अपने साथ लेकर चला जाएगा। लेकिन दूल्हा के आने के इंतजार में जब आंखें थकने लगी तब फोन के जरिए जानकारी प्राप्त हुई कि, जिसे दूल्हा बनकर आना था उसे पुलिस ने बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल एक युवक अपने शादी की तैयारी में जुटा हुआ था, सज धज कर बारात लेकर जाने वाला था, उधर वधू पक्ष भी बारातियों के स्वागत के लिए पलके बिछाए हुए थे, बारात मौके से निकली नहीं थी कि उससे पहले ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दूल्हे को बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। दूल्हे की गिरफ्तारी होते देख रिश्तेदारों में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी होने पर वधू पक्ष में शादी करने से इनकार कर दिया।

 उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद अंतर्गत चौबेपुर इलाके के रहने वाले गोविंद के विवाह का आयोजन हुआ था। सारी तैयारियां पूरी हो गई थी, लोग बरात लेकर निकलने वाले थे। इसी दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने दूल्हे को गिरफ्तार कर लिया। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी दूल्हा सारनाथ पुलिस में रेप का आरोपी था, इसलिए पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

बताया जाता है कि 21 अप्रैल को गोविंद का वाराणसी के सारनाथ इलाके में विवाह होना था। गोविंद के विवाह के बारे में जब काजी सराय के युवती को जानकारी हुई तब उसने गोविंद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दिया। काजी सराय के युवती ने दर्ज कराए गए मुकदमे में आरोप लगाया कि गोविंद ने उसे विवाह का झांसा देकर 4 साल तक बलात्कार किया। और बाद में शादी करने से मुकर गया। इसी वजह से पुलिस ने उसे विवाह करने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया। गोविंद के मामले के बाबत सारनाथ के रहने वाले दुल्हन पक्ष को जब जानकारी हुई, तो वधू पक्ष के परिवार में भूकंप आ गया। पूरा मामला जाने के बाद दुल्हन ने विवाह करने से मना कर दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे