Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बहन के शादी में सोने की अंगूठी देना चाहता था भाई: साले और साढू ने कर दी हत्या



डेस्क:बहन के शादी में भारी भरकम उपहार देने के बारे में सोचना एक भाई को उस वक्त भारी पड़ गया, जब उसकी पत्नी ने ही झगड़ा बवाल करके अपने मांग का सिंदूर उजाड़ लिया। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

दिल दहला देने वाला मामला उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जनपद का है।बड्डूपुर थाना क्षेत्र के सहरी मजरे झरसावा गांव के चंद्र प्रकाश मिश्रा के बहन का विवाह तय हुआ था। जिसमें भाई अपनी बहन को शादी में उपहार स्वरूप जेवर, गृह गृहस्थी के कुछ सामान देना चाहता था। बहन के शादी में उपहार देना युवक के पत्नी को नागवार गुजरा, जिससे वह नाराज हो गई, उसके बाद उसने पति से पहले मारपीट की, फिर मामले की जानकारी अपने मायके में भाइयों व बहनोई को फोन के जरिए बताया।

बताया जाता है कि चंद्र प्रकाश मिश्रा अपने बहन के विवाह में उपहार के तौर पर एलईडी टीवी और गोल्ड की रिंग देना चाहता था। यह बात चंद्र प्रकाश की पत्नी क्षमा मिश्रा को जब पता चली तो वह आग बबूला हो गई। उपहार देने को लेकर पति पत्नी में जमकर नोक झोक हुआ। इसके बाद पत्नी ने पति के साथ हुए विवाद व उपहार देने की बात को अपने तरीके से मायके में भाइयों को बताते हुए गुहार लगाई। बहन की बात को सुनकर भाई भी आग बबूला हो गए, और सूचना मिलते ही बहन के ससुराल आ पहुंचे। जहां पर साले और बहनोई में विवाद होने लगा। यह विवाद इतना बढ़ा कि क्षमा मिश्रा के भाई व बहनोई चंद्र प्रकाश को दौड़ा-दौड़ा कर लाठी और डंडे से पिटाई करने लगे। रिश्तेदारों की पिटाई से चंद्रप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद परिवार वाले उसे लेकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे थे लेकिन, अस्पताल पहुंचते ही चंद्र प्रकाश ने दम तोड़ दिया। 

मामले की सूचना मिलने के बाद बड्डूपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया। वहीं पांच आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे