संभल के असमोली में रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला, पति-पत्नी के विवाद में पत्नी ने पति का प्राइवेट पार्ट काटकर किया अलग, तेजाब का सेवन करने से पत्नी की भी बिगड़ी हालत।
उत्तर प्रदेश के संभल में ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर ही रोंगटे खड़े हो जाएंगे। पति-पत्नी को गंभीर दशा में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पत्नी ने पूरे ससुराल पर आरोप लगाया है।
मामला असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा हुआ है, यहां रहने वाले पति पत्नी के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि पत्नी ने पति के प्राइवेट पार्ट को काटकर अलग कर दिया। पत्नी के हमले से पति की चीख निकल पड़ी। इसके बाद जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक पत्नी में एसिड पीकर खुद को तबाह करने की कोशिश कर डाली। जिससे वह भी गंभीर हो गई। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विवाद से नाराज की महिला
बताया जाता है कि दहेज की मांग को लेकर घर में आए दिन विवाद उत्पन्न होता था, जिसके कारण से महिला पहले से ही नाराज थी। इसी दौरान पति पत्नी के बीच बुधवार की रात फिर कहासुनी शुरू हो गई। जिससे नाराज होकर महिला ने पति के प्राइवेट पार्ट को काटकर अलग कर दिया।
खुद को पहुंचाया नुकसान
पति को नुकसान पहुंचाने के बाद पत्नी बिना समय गवाएं एसिड की सीसी को लेकर तेजाब गटक गई, जिससे पत्नी की हालत गंभीर हो गई। परिजन और पड़ोसियों की मदद से दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
दहेज उत्पीड़न का आरोप
महिला का आरोप है 4 साल पहले शादी होने के बाद से दहेज को लेकर आए दिन प्रताड़ित किया जाता है, दहेज कम लाने की बात को लेकर रोज-रोज ताने दिए जाते हैं। ससुराल के सभी सदस्य दहेज की मांग को लेकर नाराजगी व्यक्त करते हुए छींटाकशी करते हैं।
क्या कहते है थानाध्यक्ष
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक थाना प्रभारी संजीव मलिक ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है, लेकिन पति या पत्नी की तरफ से कोई शिकायती पत्र नहीं मिला है। शिकायती पत्र मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ