यूपी में 18 पीसीएस अधिकारियों का ट्रांसफर | CRIME JUNCTION यूपी में 18 पीसीएस अधिकारियों का ट्रांसफर
Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

यूपी में 18 पीसीएस अधिकारियों का ट्रांसफर

यूपी में 18 PCS अधिकारियों का तबादला, प्रदेश के अलग-अलग जिले में तैनात पीसीएस अधिकारी किए गए इधर से उधर। पीसीएस अधिकारियों के तबादले की सूची जारी।



शासन ने उत्तर प्रदेश के प्रशासनिक महकमे में फेरबदल करते हुए 18 पीसीएस अधिकारियों का तबादला किया है। प्रदेश के विभिन्न जनपदों के अलग-अलग पदों पर तैनात अधिकारियों को इधर से उधर करते हुए नई जिम्मेदारी सौंप दी गई है। 


प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से गाजियाबाद, लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, बागपत, बलिया, उन्नाव, शामली और अयोध्या आदि में तैनात पीसीएस अधिकारियों को स्थानांतरित करते हुए नवीन तैनाती दी गई है। 18 पीसीएस अधिकारियों के ट्रांसफर की सूची जारी हुई है।


किसका कहां हुआ तबादला 


गंभीर सिंह गाजियाबाद के अपर जिलाधिकारी से ADM वित्त राजस्व आजमगढ़ बने


 हनुमान प्रसाद अपर जिलाधिकारी न्यायिक लखनऊ से ADM वित्त राजस्व रामपुर बनाए गए। 


अम्बरीश कुमार बिंद प्रयागराज के अपर आयुक्त नगर निगम से नगर मजिस्ट्रेट बरेली के पद के लिए रवाना किए गए।


 राजीव कुमार राय वाराणसी के अपर नगर आयुक्त पद से उप निदेशक मंडी परिषद लखनऊ बने।


शुभी काकन, लखनऊ के अपर जिलाधिकारी प्रशासन से उप निदेशक मंडी परिषद लखनऊ बनीं।


 राजीव कुमार शुक्ला का नगर मजिस्ट्रेट बरेली से अपर नगर आयुक्त प्रयागराज के पद पर तबादला हुआ है।


 सुभाष सिंह बागपत के अपर जिला अधिकारी न्यायिक के पद से अपर नगर आयुक्त वाराणसी बने


राजेश कुमार गुप्ता को बलिया के अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे ग्रामीण जिला पूर्ति विभाग से ADM प्रशासन लखनऊ बनाया गया है। 


 हेम सिंह रामपुर के अपर जिलाधिकारी से सचिव अयोध्या विकास प्राधिकरण बने


वंदिता श्रीवास्तव द्वितीय को चित्रकूट की नमामि गंगे ग्रामीण जिला आपूर्ति विभाग से अब सचिव बरेली प्राधिकरण की जिम्मेदारी मिली है


 सत्येंद्र सिंह अयोध्या में विकास प्राधिकरण के सचिव पद पर तैनात रहे जिन्हें ADM वित्त राजस्व पद पर शामली रवाना किया गया है। 


 विनय कुमार सिंह द्वितीय प्रयागराज के अपर जिलाधिकारी से ADM नगर गाजियाबाद बने।


 योगेंद्र कुमार बरेली विकास प्राधिकरण सचिव से उप निदेशक मंडी परिषद लखनऊ बने


पंकज कुमार श्रीवास्तव लखनऊ नगर निगम के अपर नगर आयुक्त से ADM न्यायिक बागपत बने।


 राजित राम गुप्ता रायबरेली में उपजिलाधिकारी की जिम्मेदारी देखने के बाद अब ADM नमामि गंगे बलिया बने।


 नम्रता सिंह उप जिलाधिकारी उन्नाव से अब अपर नगर आयुक्त लखनऊ बनीं


 स्वप्निल कुमार यादव शामली के उप जिलाधिकारी के पद से ADM नमामि गंगे चित्रकूट बनाए गए। 


 रोशनी यादव ललितपुर उप जिलाधिकारी से ADM न्यायिक लखनऊ बनीं

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे