BALRAMPUR...भाजपा का अल्पसंख्यक प्रबुद्ध संवाद कार्यक्रम | CRIME JUNCTION BALRAMPUR...भाजपा का अल्पसंख्यक प्रबुद्ध संवाद कार्यक्रम
Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...भाजपा का अल्पसंख्यक प्रबुद्ध संवाद कार्यक्रम



अखिलेश्वर तिवारी 
जनपद बलरामपुर में वक्फ सुधार जन जागरण अभियान के तहत भाजपा की ओर से पचपेड़वा स्थित मन्नत मैरिज हाल में बुधवार को अल्पसंख्यक प्रबुद्ध संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री मोहसिन रजा ने अल्पसंख्यक समाज से वक्फ में सुधार को लेकर बनाए कानून को समर्थन की अपील की।

7 मई को मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री मोहसिन रजा ने बुधवार को पाकिस्तान में भारत की ओर से आपरेशन सिंदूर करने पर भारतीय सैनिकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की दृढ़इच्छा के कारण आज पाकिस्तान में आतंकवादियों को करारा जवाब दिया गया है। मोदी के नाम आतंकवादी थर-थर कांप रहे हैं। भारत की ओर आंख दिखाने वालों को सौ बार सोचना पड़ेगा। यह मोदी का नया भारत है। वक्फ कानून पर बोलते हुए पूर्व मंत्री ने विपक्ष पर जोरदार हमला बोला। कहा कि कांग्रेस की सरकार ने मुस्लिम समाज को छलने का काम किया है। देश में गांधी परिवार के तीन प्रधानमंत्री थे लेकिन गरीब मुस्लिम परिवारों की भलाई का कोई काम नहीं किया। पीएम नरेन्द्र मोदी ने वक्फ सुधार कानून लाकर कांग्रेस के भ्रष्टाचार को समाप्त करने का काम किया है। अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सम्मान अफरोज ने कहा कि वक्फ बोर्ड में सिर्फ गरीब मुस्लिम परिवारों का शोषण होता आया है। किसी की भी जमीन पर वक्फ बोर्ड अपना दावा ठोक कर उस जमीन को हथियाने का काम करता है। पीड़ित व्यक्ति न्याय के लिए कहीं भी गुहार नहीं लगा सकता था। देश में सबसे ज्यादा जमीनें भ्रष्टाचार के बल पर वक्फ बोर्ड ने हासिल किया। कांग्रेस पार्टी ने वक्फ बोर्ड के भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का कार्य किया है। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर विधायक तक इस भ्रष्टाचार में शामिल हैं। गैसड़ी पूर्व विधायक शैलेश सिंह शैलू ने कहा कि वक्फ कानून गरीब मुस्लिम समाज के हित में है। हमें अल्पसंख्यक समुदाय के बीच जाकर इस वक्फ कानून को लेकर फैली भ्रांति को दूर करना है। भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा ने कहा कि पीएम मोदी सबका साथ सबका विकास के विजन पर काम कर रहे हैं। मोदी ने बड़े-बड़े फैसले देश हित में लिए हैं। वक्फ कानून को अल्पसंख्यक समाज को अपना पूरा समर्थन देना चाहिए क्योंकि सबसे ज्यादा प्रभावित गरीब मुस्लिम समाज के लोग हैं। कार्यक्रम संयोजक बिंदु विश्वकर्मा ने आए अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर कार्यक्रम सह संयोजक मयूर सूर्यवंशी, अब्दुल अजीज खान, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष जमील अहमद, ब्लाक प्रमुख गैसड़ी शक्ति सिंह, नगर पंचायत पचपेड़वा अध्यक्ष रवि वर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रिंस वर्मा, अब्दुल रब, डॉ अफजल हुसैन, डॉ शफीकुल्ला खां, डॉ शफीक खां, कमाल अहमद शाह, अभिषेक सिंह व दयाराम प्रजापति सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे