Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

महिला सिपाही की हत्या, वर्दी पहने हुए हाईवे के किनारे झाड़ियों में मिला शव

बाराबंकी के मसौली में महिला सिपाही की हत्या, चार दिनों से लापता थी महिला सिपाही विमलेश पाल, संदिग्ध परिस्थितियों में झाड़ी में मिला शव, एसपी, आईजी रेंज अयोध्या ने मौके का लिया जायजा।



उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में दिल दहला देने वाला मामला देखने को मिला है, सुबेहा थाने में तैनात महिला सिपाही विमलेश पाल चार दिनों से लापता चल रही थी, हाईवे के किनारे झाड़ियां में शव मिला है। मामले का खुलासा करने के लिए कई थानों की पुलिस फोर्स काम कर रही है। 


प्राप्त जानकारी के मुताबिक बुधवार को बाराबंकी जिले के मसौली थाना क्षेत्र में बिंदौरा गांव के पास हाईवे के किनारे झाड़ियों में पुलिस की वर्दी पहने हुए महिला का शव पाया गया। जिसकी पहचान सुबेहा थाना में तैनात 28 वर्षीय महिला सिपाही विमलेश पाल के रूप में हुई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे हड़कंप मच गया। पुलिस के उच्च अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया।


 ड्यूटी पर नहीं पहुंची थी आरक्षी

बताया जाता है कि सावन के तीसरे सोमवार को विमलेश पाल की ड्यूटी महादेवा के शिव मंदिर पर लगाई गई थी। लेकिन वह ड्यूटी पर नहीं पहुंची थी, इसके बाद से विमलेश का पता नहीं चल सका था। बुधवार के सुबह कुछ राहगीरों की नजर झाड़ियों के भीतर पड़ी तो वह दंग रह गए, वर्दी में महिला आरक्षी का शव पड़ा हुआ था, जिसके चेहरे पर झुलसने जैसे घाव बने हुए थे। 


2017 बैच की सिपाही थी विमलेश 

मूल रूप से सुल्तानपुर जनपद की रहने वाली विमलेश पाल वर्ष 2017 में भर्ती हुई थी। महिला सिपाही का एक सिपाही से प्रेम प्रसंग था, बीते वर्ष उसके खिलाफ उसने रेप का मुकदमा दर्ज कराया था। लेकिन पुलिसिया कार्रवाई पूर्ण होने से पहले उसने आरोपी सिपाही से लव मैरिज कर लिया था। 164 बयान होने पर शादी की बात उजागर हुई थी। मीडिया से बात करते आईजी👇।



बोले आईजी

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय, अयोध्या रेंज आईजी प्रवीण कुमार मौके पर पहुंच गए, आईजी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि संयोजित मर्डर प्रतीत होता है। हालांकि गहराई से छानबीन की जा रही है। मौके से फॉरेंसिक एविडेंस कलेक्ट किए गए हैं, महिला आरक्षी का एक साथ ही सिपाही के साथ मिलना जुलना था। जिसके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया था। जब न्यायालय में 164 स्टेटमेंट की बात आई, तब महिला ने बताया कि हमने कोर्ट मैरिज कर ली है। हमारे पास जो एविडेंस है, पुलिस उस पर पुलिस टीम काम कर रही है, प्रथम दृष्टया किसी खास उद्देश्य हत्या की गई है। कोई और जाहिरा चोट नहीं दिखाई पड़ रहा है। सस्पेक्ट को हिरासत में लेने के लिए पुलिस टीम को भेजा गया है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे