Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

देवर भाभी ने की आत्महत्या, घर में फांसी के फंदे से लटकता मिला शव

बरेली के इज्जत नगर में मिला देवर भाभी का शव, मृतका के मायके वालों ने जताई हत्या की आशंका, कमरे में फांसी के फंदे से लटकता मिला देवर भाभी का शव।



उत्तर प्रदेश के बरेली में दिल दहला देने वाला मामला देखने को मिला है, देवर और भाभी का शव घर में फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले के जांच में जुटी हुई है।


प्राप्त जानकारी के मुताबिक इज्जत नगर इलाके के आलोक नगर में 30 वर्षीय देवर अंकित और 27 वर्षीय भाभी सोनी का शव फांसी के फंदे से उनके कमरे में लटकता हुआ मिलने से हड़कंप मच गया है। मृतका के मायके वालों ने पति विवेक पर हत्या का आरोप लगाया है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर गहराई से जांच कर रही है।


मायके वालों का आरोप

मामले में मृतका सोनी की भाभी शीला ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी ननद किसी भी दशा में आत्महत्या नहीं कर सकती थी, पति विवेक पत्नी सोनी को लगातार प्रताड़ित करता था, जिसके कारण से वह बीते दिनों लंबे समय तक मायके में रही है। कई बार प्रयास के बाद 2 महीने पहले विवेक सोनी को विदा करवाने में सफल हुआ था। सोनी विवेक के प्रताड़ना से इतनी तंग हो गई थी, कि उसे ससुराल आने में डर लगता था। ससुराल पहुंचने के बाद सोनी को फिर प्रताड़ित किया जाने लगा था। सोनी बहुत साहसिक युवती थी, वह किसी भी सूरत में सुसाइड नहीं कर सकती थी। पति ने हत्या करके उसको फांसी के फंदे से लटका दिया है।


अंकित के पत्नी की हो चुकी मौत

शीला के मुताबिक, बीते दिनों अंकित के पत्नी की मौत हो चुकी थी, इसके बाद अंकित ने खुद को संभाल लिया था, अंकित को सुसाइड करना होता तो कब का कर लिया होता। यह उसके भाई विवेक की करतूत है। विवेक को लग रहा था कि उसकी पत्नी और भाई के बीच अवैध संबंध है, इसी शक के कारण उसने दोनों की हत्या कर दी है।


बच्चों से छिन गई ममता

पड़ोसी राज्य उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जनपद के सितारागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत धानचौड़ा गांव की रहने वाली सोनी से वर्ष 2016 में विवेक का विवाह हुआ था। सोनी के छोटे-छोटे दोनों बच्चों में 5 वर्ष की पुत्री तान्या और 3 वर्ष का बेटा कैरव है, मां की मौत से दोनों मासूमों के सिर से ममता का आंचल उठ गया।


बोले सीओ 

नगर क्षेत्राधिकारी पंकज श्रीवास्तव ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि देवर भाभी ने सुसाइड किया है, मौके पर छानबीन करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के उपरांत अग्रिम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

इसे भी पढ़ें: शादी के बाद युवक का प्रेम प्रसंग, प्रेमी प्रेमिका ने अपने-अपने घरों में की आत्महत्या


इसे भी पढ़ें संबंधित खबर: गोंडा में प्रेमी के आत्महत्या के बाद प्रेमिका ने लगाई फांसी, दोनों घरों में मचा कोहराम

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे