Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

किशोर के हत्या का खुलासा, सोशल मीडिया पर लड़की फॉलो करने के कारण हत्या, तीन गिरफ्तार

गाजियाबाद के ट्रॉनिका सिटी में किशोर की हत्या का 10 घंटे के भीतर खुलासा, सोशल मीडिया पर लड़की को फॉलो करने को लेकर हुआ विवाद, तीन आरोपी गिरफ्तार। 



उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद कमिश्नरेट पुलिस ने किशोर के हत्या का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ के बाद ऐसी जानकारी हासिल हुई है, जिसे सुनकर पुलिस भी दंग रह गई है।


प्राप्त जानकारी के मुताबिक ट्रॉनिका सिटी पुलिस ने गुरुवार को विभिन्न साक्ष्यों को इकट्ठा करके किशोर की हत्या करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने किशोर को बुलाकर धोखे से हत्या कर दी थी। जिसमें चाकू और छूरी का इस्तेमाल किया था। 


क्या है पूरा मामला 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक ट्रॉनिका सिटी पुलिस के क्षेत्र में 22 जुलाई को किशोर रेहान की हत्या कर दी गई थी, मामले में 23 जुलाई को पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया था। घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस ने अलग-अलग कई टीमों का गठन कर दिया था। जांच के क्रम में पुलिस ने वसीम, साहिल उर्फ टुली और रेहान उर्फ पंडित को गिरफ्तार किया है। पुलिस के हिरासत में आने के बाद आरोपियों ने अपने अपराध को स्वीकार करते हुए हैरान करने वाली हत्या की वजह बताई है। 


सोशल मीडिया पर लड़की बनी विवाद की वजह 

पुलिस के पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वसीम और मृतक रेहान सोशल मीडिया पर एक दूसरे से जुड़े थे, वसीम जिस लड़की को फॉलो करता था, रेहान भी उसी लड़की को फॉलो करने लगा था, इसी बात पर आपत्ति जताते हुए दोनों के मध्य विवाद हुआ था, तभी वसीम ने रेहान की हत्या के लिए योजना बना ली थी। अपने मकसद में कामयाब होने के लिए वसीम ने अपने दो अन्य साथियों को भी शामिल किया था। 


छोले भटूरे की पार्टी 

वसीम के दोस्तों ने धोखे से हत्या करने के लिए, रेहान को फोन करके अपने क्षेत्र में बुलाया था। जहां सभी ने छोले भटूरे की दावत उड़ाई थी। रेहान की हत्या करने के लिए धोखेबाज दोस्तों ने बातों में बहला लिया। उसे इलायचीपुर गांव के खेतों के तरफ लेकर चले गए थे।  


चाकू से गोदकर हत्या 

वसीम ने जब देखा कि रेहान को लेकर वह सुनसान इलाके में पहुंच गया है, जहां उस पर नजर डालने वाला कोई नहीं है, ऐसे में साहिल ने रेहान को पीछे से बलपूर्वक पकड़ लिया, जिससे रेहान मुक्त होकर भागता उससे पहले ही वसीम ने अपने पास रखी हुई छूरी निकाल कर ताबड़तोड़ वार कर दिया, इसके बाद रेहान उर्फ पंडित ने चाकू से प्रहार किया। जिससे किशोर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों युवक मौके से भाग निकले थे।


बोले एसीपी

मामले में लोनी सहायक पुलिस आयुक्त सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि 10 घंटे के भीतर घटना का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उनके निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू छुरी बरामद कर लिया गया है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

2 टिप्पणियाँ
  1. बहुत बेवाक खबर रहती है मै खबर पढ़कर संतुष्ट रहता हूं
    नमस्कार🙏🙏🙏

    जवाब देंहटाएं
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे