Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मनकापुर पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, अखिलेश और राहुल पर साधा निशाना

गोंडा के मनकापुर पहुंचे डिप्टी सीएम केशव मौर्य, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर कसा तंज, राजा आनंद सिंह को श्रद्धांजलि देने से पहले की प्रेस वार्ता।



कृष्ण मोहन 

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मनकापुर ब्लॉक पहुंचकर लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रेस वार्ता करते हुए डिप्टी सीएम अखिलेश यादव और राहुल गांधी पर हमलावर रहे। उन्होंने मनकापुर कोट पहुंचकर दिवंगत महाराजा आनंद सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।


प्राप्त जानकारी के मुताबिक शनिवार के दोपहर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का हेलीकॉप्टर आरपी इंटर कॉलेज में लैंड हो गया। जहां से डिप्टी सीएम केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया के दिवंगत पिता पूर्व मंत्री स्वर्गीय आनंद सिंह को मनकापुर कोर्ट पहुंचकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने परिवार वालों के साथ मिलकर शोक संवेदना व्यक्ति।


विकास कार्यों की समीक्षा बैठक 

उपमुख्यमंत्री मनकापुर ब्लॉक पहुंचे जहां ब्लॉक परिसर में विभिन्न विभागों के द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया, इसके उपरांत उन्होंने जिले में हो रहे विकास कार्यों की संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।


निशाने पर रहे अखिलेश यादव 

पत्रकारों से वार्ता करने के दौरान डिप्टी सीएम के निशाने पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बने रहे, उन्होंने सपा मुखिया पर हमलावर होते हुए कहा कि अखिलेश यादव जो पीडीए बनाए हैं, वह फर्जी है, उत्तर प्रदेश में तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी, सपा बसपा कांग्रेस का हश्र 2017 के विधानसभा चुनाव के जैसे होगा। उप मुख्यमंत्री ने पीडीए का फुल फॉर्म परिवार डेवलपमेंट एजेंसी बताते हुए कहा कि इसके अखिलेश यादव चेयरमैन है। उनके परिवार के लोग अलग-अलग डायरेक्टर हैं। उप मुख्यमंत्री ने सपा मुखिया को गुंडों माफियाओं का संरक्षक बताया। आगे कहा कि स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद समाजवादी पार्टी अपना सर्वोच्च प्राप्त कर चुकी है। 2017 में सपा 47 सीटें पाई थी, हमारी कोशिश होगी कि 2027 में यह 47 का आंकड़ा भी न छू पाए। 2022 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस सपा ने दुष्प्रचार के जरिए कुछ सीटों का नुकसान कर दिया लेकिन झूठ के गुब्बारे की हवा ज्यादा देर नहीं टिकती है। हरियाणा, महाराष्ट्र और दिल्ली विधानसभा चुनाव में हवा निकल गई। तीनों राज्यों में प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बन गई। भाजपा की यह विजय यात्रा 2047 तक जारी रहेगी। सपा बसपा कांग्रेस के लिए सत्ता के दरवाजे 2047 तक बंद है। जब तक भारत विकसित नहीं हो जाएगा, जब तक भारत आर्थिक महाशक्ति नहीं बन जाएगा, तब तक भाजपा के कमल की जरूरत है। 2027 में भारतीय जनता पार्टी का बहुत बड़ा विजय होगा।


राहुल गांधी पर कसा तंज 

उप मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी पर हमलावर होते हुए कहा कि उन्हें सत्ता का वियोग इतना है कि उन्हें एक रोग लग गया है। किसी भी मामले में ऐसी बात बोल देते हैं जो उन्हें नहीं बोलना चाहिए। नेता प्रतिपक्ष के रूप में उन्हें नहीं बोलना चाहिए, लेकिन विरासत की सियासत करते हैं, उन्होंने कहा कि उनकी सरकार में सरकार के द्वारा किसानों के हित में भेजा गया एक रुपये में 85 पैसा सरकार को चढ़ावा चढ़ जाता था। आज सरकार के द्वारा जो भी रुपए भेजा जाता हैं वह सीधे किसानों के खाते में पहुंचता है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे