Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

भाजपा की पूर्व जिलाध्यक्ष ने किया आत्मसमर्पण, अदालत ने 82 की कार्रवाई के दिए थे आदेश



मेराज हैदर 

कौशांबी जिले की पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ जनपद एवं सत्र न्यायालय में आचार संहिता उल्लंघन का एक मामला चल रहा था। जिसमें वह हाजिर नहीं हो रही थी। इसके बाद मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने उनके खिलाफ 82 और 83 की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। 82 और 83 की कार्रवाई किए जाने की सूचना मिलते ही भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष अनीता त्रिपाठी ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में आत्म समर्पण किया है।



अभियोजन पक्ष के अनुसार सिराथू विधानसभा क्षेत्र के एफएसटी टीम के मजिस्ट्रेट डॉ अजय कुमार ने 25 जनवरी 2022 कोखराज थाना पुलिस शिकायती पत्र देते हुए बताया कि थाना क्षेत्र के पास स्थित पाल डेरी के पास के पास तत्कालीन भाजपा जिलाध्यक्ष अनिता त्रिपाठी सिराथू विधानसभा से चुनाव लड़ने वाले डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की फोटो छपा कैलेंडर बांट रही है। इसके साथ ही वह बिना परमिशन के वहां पास चुनावी जनसभा कर रही थी। उनके साथ कई अन्य लोग भी शामिल हैं। इस मामले में कोखराज पुलिस ने अनीता त्रिपाठी व अन्य भाजपा नेताओं के खिलाफ अचार संहिता उल्लंघन समेत लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950,1951, 1989 की धारा 123, आईपीसी की धारा 270,269,188 और 177F में मुकदमा दर्ज कर किया तथा चार्जशीट न्यायालय में दाखिल किया। मामला मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट दीपक जायसवाल की अदालत में पेश हुआ। लेकिन इस मामले में भाजपा की पूर्व जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी न्यायालय में हाजिर नहीं हुई। इसके बाद न्यायालय ने इस मामले में अनिता त्रिपाठी और अन्य आरोपियों के विरुद्ध एनबीडब्ल्यू जारी किया लेकिन कौशांबी जिले की पुलिस उन्हें गिरफ्तार नही कर सकी। जिसके बाद अदालत ने उनके खिलाफ 82और 83 की कार्रवाई करने के आदेश दिए। 82 और 83 की कार्रवाई की जानकारी मिलते ही भाजपा की पूर्व जिला अध्यक्ष अनीता त्रिपाठी ने मंगलवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत के सामने आत्मसमर्पण किया है। जिसके बाद अदालत ने उन्हें बीस हजार के निजी मुचलका और जमानतदार द्वारा जमानत लिए जाने पर रिहा कर दिया।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे