कुशीनगर के पटहेरवा में कब्र से शव गायब, 2 दिन पहले दफनाया गया था शव, 10 वर्षीय किशोरी की चेचक के बाद बुखार आने से हुई थी मौत, फातिहा पढ़ने के दौरान परिजनों को हुई जानकारी, झाड़ियों से बरामद हुआ शव।
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में हैरान करने वाला मामला देखने को मिला है, यहां कब्र से शव गायब हो गया, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई, छानबीन शुरू कर दी। काफी देर खोजने के बाद पुलिस ने शव को झाड़ियों से बरामद कर लिया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक सोमवार के सुबह पटहेरवा थाना क्षेत्र के टोला शहडौली पटहेरिया गांव में अजीबो गरीब घटना देखने को मिली है। दफन करने के बाद कब्र से किशोरी का शव रहस्यमय परिस्थितियों में गायब हो गया। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल किया।
2 दिन पहले हुई थी मौत
दरअसल, गांव के रहने वाले बिस्मिल्लाह की 10 वर्षीय पुत्री गुलफशा चेचक और बुखार से पीड़ित थी, जिसकी उपचार के उपरांत मौत हो गई थी, जिसे शनिवार को ही गांव के कब्रिस्तान में दफन कर दिया गया था।
फातिहा पढ़ने पहुंचे पिता का दहल उठा कलेजा
बताया जाता है कि बिस्मिल्लाह रोजी रोजगार के लिए मुंबई रहते हैं, बेटी के मौत की जानकारी मिलने के बाद घर पहुंचे थे, सोमवार के सुबह बेटी की कब्र पर फातिहा पढ़ने के लिए पहुंचे तो हैरान रह गए। जहां पर गुलफशा को दफनाया गया था, वहां किसी के द्वारा छेड़छाड़ की गई थी। कब्र की पूरी मिट्टी हटाकर शव को गायब कर दिया गया था, बेटी के कब्र की स्थिति को देखकर, बिस्मिल्लाह के पैरों तले मानो भूकंप आ गया। कब्रिस्तान में कब्र के जगह पर खुदाई के बाद कब्र में लगे हुए बांस दिखाई पड़ रहे थे। लेकिन बेटी का शव कब्र से गायब था।
कब्र पर पैरों के निशान
प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो कब्र के पास इंसानों के पांव बने हुए थे, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि किसी जानवर ने नहीं बल्कि किसी इंसान के द्वारा कब से छेड़छाड़ किया गया है, हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने कुछ देर खोजबीन के बाद शव को कब्र से कुछ दूर झाड़ियों से बरामद कर लिया।
चर्चाओं का बाजार गर्म
कब्र से शव गायब होने को लेकर लोग़ तरह की चर्चाएं कर रहे हैं, लोगों को आशंका है कि तांत्रिक क्रिया करने के लिए किसी तंत्र विशेषज्ञ की करतूत हो सकती है। हालांकि यह लोगों का अपना मत है। इस आशय की पुष्टि पुलिस ने नहीं की है, लोगों के अपने निजी विचार हैं।
क्या कहती है पुलिस
मामले में थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा ने बताया कि शव को बरामद करके फॉरेंसिक टीम व फील्ड यूनिट से मौके का जांच कराया गया है, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया गया है।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ