Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पुलिस की वर्दी पहन कर नौशाद ने 20 महिलाओं को बनाया प्रेमिका, पुलिस ने गिरफ्तार कर किया हैरानी भरा खुलासा

मुजफ्फरनगर में पकड़ा गया फर्जी सिपाही, वर्दी के बल पर बनाया 20 गर्लफ्रेंड, आपत्तिजनक फोटो वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल, विधवा और पति से अलग रह रही महिलाएं होती थी शिकार। 



उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक नकली सिपाही का हैरान करने वाला करना देखने को मिला है, वर्दी का रौब ग़ालिब करते हुए, सिपाही ने डेढ़ दर्जन से अधिक महिलाओं को गर्लफ्रेंड बना लिया। मजे की बात यह है कि नकली सिपाही अपना प्रभुत्व स्थापित रखने के लिए थाने के पुलिसकर्मियों के साथ बैठकर होटल पर नाश्ता किया करता था।


प्राप्त जानकारी के मुताबिक मंगलवार को जिले की नगर कोतवाली पुलिस ने एक ऐसे फर्जी सिपाही को गिरफ्तार कर उसके कारनामों का खुलासा किया है, जिसने गर्लफ्रेंड बनाने के लिए वर्दी पहनी थी। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जनपदों में 20 से अधिक महिलाओं से दोस्ती करके उनका शोषण किया था। लेकिन एक युवती ने हिम्मत दिखाते हुए उसके कारनामों को पुलिस के सामने पेश कर दिया। जिससे नकली सिपाही की कलई खुल गई। 


महिला की शिकायत 

दरअसल नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रहने वाली एक महिला ने स्थानीय पुलिस में शिकायती पत्र देते हुए कहा कि मुजफ्फरनगर के चरथावल थाना क्षेत्र अंतर्गत मुर्दा पट्टी कस्बे का रहने वाला नौशाद त्यागी उर्फ की त्यागी, राहुल त्यागी पुत्र अब्दुल सलाम अलग-अलग स्थान पर अपना नाम बदलकर खुद को पुलिस का सिपाही बताता है। उसने शादी का झांसा देकर महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए। धोखाधड़ी करते हुए लगभग ₹300000 नकद, और 3 लाख के जेवर हड़प लिया। महिला के शिकायती पत्र को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया था।


आरोपी को दबोचा

आरोपी के गिरफ्तारी में लगी पुलिस टीम को मुखबिर से सुराग मिला कि नौशाद त्यागी चरथावल रोड से गुजरने वाला है, तत्काल अलर्ट हुई पुलिस ने न्याजूपुरा रोड मोड से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से पुलिस ने सिपाही की वर्दी व अन्य सामान बरामद किया है।


पड़ताल के बाद महिलाओं को बनाता था शिकार 

एसपी ने बताया कि आरोपी नौशाद इतना शातिर है, कि जिन महिलाओं को उसे निशाना बनाना रहता था, पहले उनके बारे में अच्छे से पड़ताल करता था जब इस बात का उसे विश्वास हो जाता था कि महिला का पति से मतभेद हो गया है, या फिर पति का निधन हो चुका है, या पति कामकाज के सिलसिले में दूर प्रदेश में रहता है, तब उन्हें अपने जाल में फंसा कर उनसे दोस्ती का हाथ बढ़ाते हुए संपर्क करता था। धीरे-धीरे करके वह उनका हमदर्द बनकर शारीरिक संबंध बनाना था। इस दौरान उनकी आपत्तिजनक तस्वीरें मोबाइल में कैद कर लेता था। जिसके जरिए उन्हें ब्लैकमेल करता था। इस काम को वह बीते 3 वर्षों से लगातार कर रहा था।


बोले एसपी 

पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने बताया कि आरोपी से पूछताछ में यह बात सामने आई है कि उसने वर्दी पहनकर असम, दिल्ली, मेघालय, गाजियाबाद, बुलंदशहर, मथुरा, संभल और मुजफ्फरनगर में कई महिलाओं से इसके संपर्क पाए गए हैं। हालांकि महिलाओं का नाम उजागर नहीं किया जा रहा है। आरोपी के खिलाफ विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी जनपद छोड़कर भागने वाला था, उससे पहले ही पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे