Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

रहस्यमय परिस्थितियों में गोली मारकर हत्या, पैदल घूम रहे दो युवकों ने टोकते ही मार दी गोली

बुलंदशहर के औरंगाबाद में युवक को गोली मारकर हत्या, अज्ञात बदमाशों ने रहस्य में परिस्थितियों में मारी गोली, गांव से घर के तरफ जा रहा था युवक, रहस्यमय परिस्थितियों में गोली मार दी गई।



उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में दिल दहला देने वाला हैरानी भरा मामला देखने को मिला है, गांव से लगभग 400 मीटर दूर स्थित घर जा रहे युवक को अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। जिससे परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस मामले के जांच में जुटी हुई है। 


प्राप्त जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की देर रात औरंगाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत दौलताबाद गांव के रहने वाले संजय को गांव से निकल कर घर जाने के दौरान अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही रात में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया। युवक को रहस्यमय परिस्थितियों में गोली मारकर हत्या किए जाने से पुलिस भी हैरान है। 


क्या है पूरा मामला 

दरअसल, दौलताबाद गांव में कुछ घरों में बैठक थी, गांव से लगभग 400 मीटर दूर संजय का घर बना है, दो-तीन घरों में बैठक के बाद संजय की मां ने संजय को फोन करके घर आने के लिए कहा था। रात में संजय जितेंद्र के साथ वापस अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में घूम रहे दो युवकों ने गोली मारकर घायल कर दिया। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। जितेंद्र ने गांव वालों के सहयोग से संजय को गंभीर दशा में अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।


न रंजिश न विवाद टोकते ही मारी गोली

बताया जाता है कि, देर रात में संजय जितेंद्र के साथ जब घर जा रहा था, तभी रास्ते में पैदल घूम रहे दो युवकों को संजय ने टोक दिया, जिससे युवक ने बिना कुछ सोचे समझे संजय को गोली मार दी। ऐसे में गोली मारने की वजह रहस्य बनी हुई है। बताया जाता है कि संजय का किसी से कोई विवाद नहीं है। इसके बावजूद भी संजय के साथ गोली कांड हो गया। जिससे लोग चकित हैं। 


मां के साथ घर पर रहता था संजय 

बताया जाता है कि संजय के दोनों बच्चे और पत्नी गाजियाबाद में रहते हैं, वही घर की देखभाल के लिए संजय मां के साथ घर पर रहता है, संजय के साथ हुई वारदात की जानकारी मिलते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है वही गांव वाले घटना को लेकर हैरानी जता रहे हैं। लोगों का कहना है कि संजय मिलनसार प्रवृत्ति का व्यक्त था, उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। ऐसे में संजय के साथ ऐसी घटना हो गई, जिसका यकीन नहीं हो रहा है। हालांकि पुलिस पूरे मामले में गहराई से जांच करने में जुटी हुई है। जल्द से जल्द मामले के उजागर होने की उम्मीद है।


बोले एसएसपी

मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि घटनास्थल से 315 बोर का तमंचा, खोखा कारतूस बरामद किया गया है। साथ में मौजूद जितेंद्र से पूछताछ की गई है। जो भी तथ्य सामने आए हैं, आपस में विरोधाभासी हैं। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की गहराई से छानबीन की जा रही है, जल्द खुलासा किया जाएगा।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे