गोंडा के नवाबगंज में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने लगाई फांसी, शुक्रवार के सुबह 9:00 बजे भोजन करके घर से निकला था युवक, अर्धनग्न अवस्था में फांसी के फंदे से गांव के पास पेड़ से लटकता मिला शव।
कृष्ण मोहन
उत्तर प्रदेश के गोंडा में युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गांव के पास आम के पेड़ से अर्धनग्न अवस्था में फांसी के फंदे से शव लटकता हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस मामले के जांच में जुटी हुई है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक शनिवार के सुबह नवाबगंज थाना क्षेत्र के इंदरपुर गांव के मजरे अंबरपुर गांव के पास, गांव के रहने वाले साहबदीन पुत्र मल्हू आम के पेड़ से संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी से लटकता हुआ पाया गया। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मामले की जानकारी मिलते ही रोते बिलखते हुए परिजन मौके पर पहुंच गए। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया।
भोजन के बाद एक दिन पहले घर से निकला था युवक
बताया जाता है कि साहब दीन शुक्रवार के सुबह भोजन के बाद लगभग 9:00 बजे घर से घूमने के लिए निकाला था, इसके बाद देर शाम तक वापस घर नहीं पहुंचा। जिससे परिजनों ने युवक का पता लगाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। शनिवार के सुबह गांव के लोग जब खेत के तरफ निकले तो देखा कि गांव के पास पुलिया वाले आम के पेड़ से साहब दीन का शव लटक रहा था। यह बात जैसे परिजनों को पता चली पूरे परिवार में कोहराम मच गया।
पैंट से लगाई फांसी
बताया जाता है कि युवक ने फांसी लगाने के लिए अपने पहने हुए नीले रंग के पैंट का इस्तेमाल किया है। फांसी के फंदे के लिए पेंट का प्रयोग करने से वह अर्धनग्न हो गया। फांसी के फंदे से लटक रहे युवक के पूरे शरीर में केवल सफेद रंग का शर्ट था।
पुलिया के पास मिला मृतक का सामान
बताया जाता है कि मृतक शराब व बीड़ी पीने का शौकीन था, पुलिया के पास दो बंडल बीड़ी, नमकीन की एक पैकेट, और मृतक का चप्पल पाया गया है। मृतक के भाई की माने तो साहब दीन अक्सर शराब पीने के बाद घर नहीं आता था। इधर-उधर सो जाता था। इसी तरह शुक्रवार की रात जब घर नहीं लौटा, तो थोड़ा बहुत इंतजार करने के बाद सभी ने मान लिया कि वह सुबह तक लौट आएगा। लेकिन सुबह होने पर उसका शव पाया गया।
बोले इंस्पेक्टर
मामले में नवाबगंज थानाध्यक्ष अभय सिंह ने दूरभाष पर बताया कि, परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक युवक कुछ विशेष बीमारियों से परेशान था, जिसके कारण से उसकी शादी भी नहीं हुई थी। शराब के नशे में सुसाइड कर लिया है। शव को पीएम के लिए भेजा गया है।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ