अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर में श्री राम इंटर कॉलेज का वार्षिकोत्सव कार्यक्रम 13 एवं 14 फरवरी को सम्पन्न हुआ। प्रथम दिवस में क्रीड़ा प्रतियोगिता, विज्ञान प्रदर्शनी एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 14 फरवरी को रंगोली प्रतियोगिता ,मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन प्रवीण जी विभाग प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गोंडा विभाग ने किया।
अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार देना आवश्यक है। पाश्चात्य संस्कृति से अपने बच्चों को बचाने के लिए संस्कार युक्त शिक्षा देना आवश्यक है। बच्चोंe राष्ट्र के प्रति प्रेम का भाव जागृत करना आवश्यक है। कैलाश नाथ शुक्ल जी विधायक तुलसीपुर ने तराई क्षेत्र में शिक्षा को सुदृढ़ बनाने के लिए विद्यालय परिवार के कार्य को सराहा। उक्त कार्यक्रम को श्याम मनोहर तिवारी प्रतिनिधि जिला पंचायत अध्यक्ष बलरामपुर, प्रोफेसर जे पी पांडेय प्राचार्य एम एल के पी जी कॉलेज बलरामपुर, पंकज मिश्र प्रतिनिधि दद्दन मिश्र जिला पंचायत अध्यक्ष श्रावस्ती, डॉ भानु तिवारी पूर्व प्रत्याशी समाजवादी पार्टी विधान परिषद गोंडा बलरामपुर, प्रोफेसर विशाल मिश्र दिल्ली विश्वविद्यालय एवं राजनैतिक विश्लेषक, गौरव मिश्र प्रतिनिधि अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बलरामपुर, संतोष तिवारी थाना अध्यक्ष महाराजगंज तराई , थाना अध्यक्ष लालिया विकास कांत पांडेय जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बलरामपुर, उमा शंकर तिवारी पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी तुलसीपुर विधान सभा व सुशील प्रकाश तिवारी बीजेपी किसान मोर्चा ने संबोधित किया ।
कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के संस्थापक नीलमणि शुक्ल ने सभी अतिथियों क्षेत्र के सभी ग्राम प्रधान, विभिन्न विद्यालयों के प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य व सभी गण मान्य व्यक्तियों एवं अभिभावक का धन्यवाद ज्ञापित किया।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ