अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर की बलरामपुर चीनी मिल्स लि० द्वारा सड़क सुरक्षा अभियान के तहत शनिवार को सड़क सुरक्षा रैली का आयोजन किया गया। रैली में बाल आदर्श विद्यालय, भगवतीगंज के बच्चे शामिल हुए । रैली के साथ चीनी मिल के उप महाप्रबंधक मानव संसाधन डी०के० सिंह, मुख्य प्रबंधक (फायर सेफ्टी) संजीव कुमार मिश्रा, श्रम कल्याण अधिकारी एस०पी० सिंह सहित अन्य कई अधिकारी व कर्मचारी सम्मिलित हुए ।
7 मार्च को बलरामपुर चीनी मिल द्वारा आयोजित सड़क सुरक्षा रैली का आयोजन सड़क पर हो रहे दुर्घटनाओं से बचने के लिये जागरूक करने हेतु किया गया। स्कूल के बच्चों को मुख्य प्रबंधक (फायर सेफ्टी) संजीव कुमार मिश्रा द्वारा बताया गया कि सड़क पर मोटरसाइकिल ओवर स्पीड में न चलायें और मोटर साइकिल चलाते समय आईएसआई मार्का हेल्मेट (उच्च गुणवत्ता) अवश्य पहनें। वाहन चलाते समय किसी प्रकार के निषेद्य पदार्थों का सेवन न करें ।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ