अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर के अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मंगलवार को वेलकम डे के अवसर पर स्वागत समारोह का आयोजन किया गया ।
7 अप्रैल को संत जेवियर सीनियर सेकेंडरी विद्यालय के वेलकम डे पर “रेलगाड़ी थीम” आधारित स्वागत समारोह का आयोजन किया गया । विद्यालय के प्रांगण में नर्सरी, एलकेजी एवं यूकेजी के नन्हे विद्यार्थियों के स्वागत हेतु एक विशेष “वेलकम डे” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की आकर्षक थीम “रेलगाड़ी” रखी गई, जिसने पूरे वातावरण को आनंदमय और रोचक बना दिया। विद्यालय परिसर को रंग-बिरंगी सजावट, रेलगाड़ी के मॉडल, स्टेशन जैसे दृश्य तथा आकर्षक प्रवेश द्वार से सजाया गया था। बच्चे जब विद्यालय पहुंचे तो उन्हें ऐसा अनुभव हुआ मानो वे किसी सुंदर रेल यात्रा पर निकल पड़े हों। शिक्षकों ने रेलगाड़ी के विभिन्न डिब्बों के रूप में सजे कक्षों में बच्चों का मुस्कुराते हुए स्वागत किया।
विद्यालय के प्रिंसिपल आसिम रूमी एवं सभी शिक्षकों ने बच्चों को स्नेह, आशीर्वाद एवं प्रोत्साहन देते हुए उन्हें प्रेम पूर्वक उनकी कक्षाओं तक पहुंचाया। बच्चों के चेहरों पर उत्साह, जिज्ञासा और खुशी साफ झलक रही थी। इस आयोजन ने बच्चों के मन से विद्यालय के प्रति भय को दूर कर उनमें आत्मविश्वास और अपनापन उत्पन्न किया। कार्यक्रम सभी अभिभावकों एवं बच्चों के लिए एक यादगार अनुभव बन गया। कार्यक्रम के दौरान डायरेक्टर सुयश कुमार ने बच्चों को प्रोत्साहित किया, वहीं प्रिंसिपल आसिम रूमी ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें अपना आशीर्वाद प्रदान किया। कॉर्डिनेटर रेखा ठाकुर एवं इंदू नायर ने भी बच्चों का मनोबल बढ़ाया। कार्यक्रम की सफलता में मान्या गुप्ता, पूजा सिंह, अनीता सिंह, खुशी, निहारिका, प्रभजीत, सोनम, भारती, पुष्पा एवं कंचन श्रीवास्तव का विशेष सहयोग रहा। इन सभी के प्रयासों से साज-सज्जा अत्यंत आकर्षक रही और पूरा कार्यक्रम सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ ।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ