Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...इग्नू के सत्रांत परीक्षाएं 1 जून से

अखिलेश्वर तिवारी 
जनपद बलरामपुर के एमएलके पीजी कालेज में संचालित इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) की जून 2026 की सत्रांत परीक्षाएं 1 जून से दो पालियों में आयोजित की जाएंगी । 

एमएलके पीजी कॉलेज में इग्नू केंद्र समन्वयक डॉ आलोक शुक्ला ने 23 मई को बताया कि इन्दिरा गाँधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) की जून 2026 की सत्रांत परीक्षाएं 1 जून से दो पालियों में आयोजित होंगी । प्रथम पाली प्रातः 10:00 बजे से अपरान्ह 01:00 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपरान्ह 02:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक आयोजित की जायेंगी । यह परीक्षाएं 21 जुलाई 2026 तक चलेगी। डॉ आलोक शुक्ल के अनुसार अध्धयन केन्द्र एम एल के पी जी कॉलेज बलरामपुर पर परीक्षा के लिए तैयारियां चल रही है। परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की कोई समस्या न हो इसके लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। क्षेत्रीय केन्द्र, लखनऊ के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक एवं प्रमुख डॉ० अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि परीक्षाएं क्षेत्रीय केन्द्र के अन्तर्गत आने वाले बत्तीस (32) जिलों के छात्र-छात्राओं के लिए उन्नीस (19) परीक्षा केन्द्रो पर आयोजित की जायेगी । उन्होंने बताया कि इग्नू अध्ययन केन्द्र 2701, श्री जय नारायण पीजी कॉलेज, लखनऊ, इग्नू अध्ययन केन्द्र 2704, बरेली कॉलेज, बरेली, इग्नू अध्ययन केन्द्र 2712, बिपिन बिहारी कॉलेज, झांसी, 2720, लखनऊ क्रिश्चियन डिग्री कॉलेज, लखनऊ इग्नू अध्ययन केन्द्र, 2727, एपीएन पीजी कॉलेज, बस्ती, इग्नू अध्ययन केन्द्र, इग्नू अध्ययन केन्द्र 2729, डीएन पीजी कॉलेज, फतेहगढ़, इग्नू अध्ययन केन्द्र 2747, फिराज़े गांधी कॉलेज, रायबरेली, इग्नू अध्ययन केन्द्र 2781, एमएलके पीजी कॉलेज, बलरामपुर, इग्नू अध्ययन केन्द्र 27103, स्वामी शुकदेवानन्द कॉलेज, शाहजहाँपुर, इग्नू अध्ययन केन्द्र 27126, सी०एस०एन० पी०जी० कॉलेज, हरदोई, इग्नू अध्ययन केन्द्र 27129, आरएमपी पीजी कॉलेज, सीतापुर, इग्नू अध्ययन केन्द्र 27131, सी०जी०एन० पी०जी० कॉलेज, गोलागोकर्णनाथ, इग्नू अध्ययन केन्द्र 27188, दयानन्द वेदिक कॉलेज, उरई, जालौन, इग्नू अध्ययन केन्द्र 27197, ब्रह्मानन्द कॉलेज, कानपुर नगर, इग्नू अध्ययन केन्द्र 27211, राम स्वरूप ग्रामोद्या पीजी कॉलेज, कानपुर देहात, इग्नू अध्ययन केन्द्र 27216, गोस्वामी तुलसीदास राजकीय पी०जी० कॉलेज, चित्रकूट, इग्नू अध्ययन केन्द्र 27218, डॉ० राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या, इग्नू अध्ययन केन्द्र 48036, आर०आर० पी०जी० कॉलेज, अमेठी तथा इग्नू अध्ययन केन्द्र 2755 डी, गॉडल जेल, लखनऊ को परीक्षा केंद्र बनाया गया है । डॉ० मिश्रा ने यह भी बताया कि परीक्षा केन्द्रों पर विकलांगता सम्बन्धी दिशा निर्देशों का पालन भी किया जायेगा, ताकि विकलांग परीक्षार्थियों को नियमानुसार सुविधा प्रदान की जा सके। इग्नू के द्वारा परीक्षार्थियों के लिए हॉल टिकट  एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है, जिसे परीक्षार्थी समर्थ पार्टल के लिंक https://ignou.samarth.edu.in/ पर जाकर डाऊनलाडे कर सकते हैं। परीक्षार्थियों को हॉल टिकट / एडमिट कार्ड और परिचय-पत्र के साथ ही परीक्षा केन्द्र पर प्रवेश दिया जायेगा। परीक्षा केन्द्र में किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइर्ड्स जैसे मोबाइल, स्मार्टवॉच, लैपटॉप या टैबलेट जाना पूर्णतया प्रतिबन्धित है। यदि किसी छात्र छात्रा को समर्थ पोर्टल से हॉल टिकट निकालने में कोई असुविधा हो तो वे इग्नू क्षेत्रीय केन्द्र, लखनऊ के वृन्दावन योजना, तेलीबाग स्थित कार्यालय या दूरभाष सं0 0522-2442832 या ई-मेल [email protected] पर सम्पर्क करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे