अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर में वनवासी कल्याण आश्रम द्वारा संचालित महाराणा प्रताप वनवासी छात्रावास में अध्यनरत छात्रों के लिए सिद्धार्थ विश्वविद्यालय सिद्धार्थनगर में वनस्पति विज्ञान विभाग के सहायक आचार्य डॉ किरन गुप्ता ने एक कंप्यूटर सेट उपलब्ध कराया जिसके लिए समिति द्वारा आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया गया ।
15 मई को आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिद्धार्थ विश्वविद्यालय सिद्धार्थनगर में वनस्पति विज्ञान विभाग के सहायक आचार्य डॉ किरन गुप्ता का संचालन समिति के अध्यक्ष एम एल के पीजी कॉलेज में वनस्पति विज्ञान विभाग अध्यक्ष डॉ राजीव रंजन, महामंत्री वरिष्ठ अधिवक्ता इंदू जायसवाल, कोषाध्यक्ष बाबू मंगल प्रसाद, प्रचार प्रमुख अखिलेश्वर तिवारी, सहायक प्रचार प्रमुख वेद प्रकाश मिश्रा, एमएलके पीजी कॉलेज में सहायक आचार्य डॉ वीपी सिंह, डॉ शिव महेंद्र सिंह, डॉ श्रावण कुमार ने बुके तथा अंग वस्त्र प्रदान कर स्वागत अभिनंदन किया ।
समिति के अध्यक्ष डॉ राजीव रंजन ने समिति के बेसिक जानकारी देते हुए डॉक्टर गुप्ता का सहयोग के लिए आभार जताया । महामंत्री इंदू भूषण जायसवाल ने समिति के क्रियाकलाप तथा गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी । आमंत्रित अतिथि डॉ वीपी सिंह ने वनवासी कल्याण आश्रम की व्यवस्थाओं की प्रशंसा करते हुए छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कमना की । डॉ शिव महेंद्र सिंह ने बेहतर प्रबंधन के लिए समिति के अध्यक्ष सहित पूरी टीम ती सराहना किया । दो श्रवण कुमार ने सुदूर भारती तराई क्षेत्र के जंगलों में निवास करने वाले छात्रों को बेहतर सुविधा तथा शिक्षा प्रदान करने के लिए संचालन समिति की प्रशंसा की । कार्यक्रम के अतिथि किरण गुप्ता ने कहा कि किसी भी हॉस्टल में इतनी बेहतर व्यवस्था तथा संस्कारवान छात्र पहली बार देखा है । उन्होंने संचालन समिति के समस्त पदाधिकारी व सदस्यों को इस कार्य के लिए बधाई दी । उन्होंने कहा कि तराई क्षेत्र के अति गरीब परिवार से निकले इन छात्रों की सहायता करके उन्हें काफी खुशी हुई है, भविष्य में भी यथासंभव सहयोग प्रदान किया जाता रहेगा । उन्होंने इस कार्य तक जोड़ने के लिए अध्यक्ष डॉ राजीव रंजन का आभार जताया । इस अवसर पर विद्यालय के वार्डेन रविंद्र कुमार के साथ छात्र मौजूद रहे।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ