Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...शिक्षकों का दल शांतिकुंज के लिए रवाना

अखिलेश्वर तिवारी 
जनपद बलरामपुर में अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में दो दिवसीय शिक्षक गरिमा शिविर आयोजित हो रहा है । इस शिविर में भाग लेने के लिए भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा प्रभारी गुलाब चंद भारती के नेतृत्व में शिक्षकों व कार्यकर्ताओं का एक दल हरिद्वार के लिए प्रस्थान किया, । शिक्षकों का दल 25 और 26 मई को दो दिवसीय प्रशिक्षण में भाग लेगा । शिविर के मुख्य विषय गायत्री विद्या और यज्ञ का तत्त्वदर्शन, भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के उद्देश्य, शिक्षा के साथ विद्या भी और छात्रों में विचार क्रांति अभियान क्यों और कैसे जैसे विषय शामिल हैं । इसके अतिरिक्त समस्त विश्व को भारत के अजसर अनुदान, प्रतिभा परिष्कार क्यों और कैसे और नई शिक्षा नीति जैसे विषय भी शामिल रहे । 
  
शिक्षक गरिमा शिविर उत्तर प्रदेश का शुभारंभ गुरु वंदना “ गुरु को ही हम पुकारें…” की स्वर लहरियों से हुआ । प्रथम दिवस के प्रातःकालीन सत्र में आज देव संस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार के प्रतिकुलपति डॉ चिन्मय पंड्या और उत्तर जोन प्रभारी आद परमानंद द्विवेदी जी ने शिविरार्थियों को गायत्री विद्या एवं यज्ञ के दर्शन के बारे में विस्तार से बताते हुए भारतीय संस्कृति, यज्ञीय जीवनशैली और गायत्री साधना के गूढ़ रहस्यों से अवगत कराया. उत्तर जोन प्रभारी ने कहा कि मनुष्य को हंस की तरह संघर्षशील और लक्ष्य निष्ठ जीवन जियें न कि मक्खी की तरह व्यर्थ में इधर उधर भटकें.इससे पूर्व सभी परिजनों ने अखंड दीप का दर्शन करके यज्ञशाला में यज्ञ किया और मानव मात्र के कल्याण की प्रार्थना की । श्रद्धेय गुलाब चंद भारती के साथ जनपद बलरामपुर के युवा कार्यकर्ता सुनील वर्मा, योग प्रशिक्षिका नीलम वर्मा, सेवा निवृत्त डी ए वी कॉलेज के प्रवक्ता शिवकुमार वर्मा, अध्यापक लोकेश श्रीवास्तव और अर्चना श्रीवास्तव के साथ रामजी वर्मा, श्यामलाल यादव, वीरेंद्र तिवारी, ओमप्रकाश वर्मा, शिवदयाल यादव और अमरेंद्र वर्मा भी  गरिमा शिविर में प्रतिभाग कर रहे हैं ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे