अखिलेश्वर तिवारी
होली के दिन हुई वारदात का किया पर्दाफाश
बलरामपुर ।। जनपद बलरामपुर पुलिस ने होली की रात हुए नाबालिग छात्रा के हत्याकांड का खुलासा कर दिया है । 2 मार्च को नाबालिग छात्रा की रेप के बाद नृशंस हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। घटना है तुलसीपुर थाना क्षेत्र के सोनहटी गांव की जहां 2 मार्च की शाम गांव के ही प्राथमिक विद्यालय सोनहटी में कक्षा चार में पढ़ने वाली 11 वर्षीय छात्रा की रेप के बाद नृशंस हत्या कर दी गई थी । 3 मार्च को छात्रा का शव गांव के बाहर गन्ने के खेत से अर्धनग्न अवस्था में पाया गया । 2 मार्च को होली के बाद छात्रा घर से खाना खाकर गांव में ही खेलने के लिए निकली और वापस नहीं लौटी । पुलिस के साथ देर रात तक पूरा गांव बच्ची की तलाश में जुटा रहा लेकिन उसका पता नहीं चल सका। 3 मार्च की सुबह ग्रामीणों व पुलिस टीम ने फिर से सर्च आपरेशन चलाया तो गांव के पास ही एक गन्ने के खेत में नाबालिग छात्रा का खून से सना शव बुरी हालत में पाया गया था। 16 दिन बाद जघन्य हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि गांव के ही रहने वाले 20 वर्षीय दिनेश कुमार ने नशे में धुत होकर पहले तो मासूम के साथ रेप किया फिर विरोध करने पर मासूम की हत्या कर दी। पुलिस ने घटना में करीब 50 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की। दिनेश कुमार उर्फ छोट्कन्ने नाम के इस शातिर अपराधी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करना पड़ा। क्राइम करने के बाद दिनेश फरार होकर गाजियाबाद चला गया जहां पर एक बिल्ड़िग में अपने आप को बिहारी बताकर मजदूरी करने लगा। पुलिस ने दिनेश के सर पर 15000 रूपये का इनाम रखकर उसकी गिरफ्तारी के लिए जाल बिछाया। 19 मार्च की सुबह जब दिनेश अपने परिवार से घर मिलने वापस आया तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेेेल भेेेज दिया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में तुलसीपुर के प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार त्रिपाठी, निरीक्षक अनिल कुमार यादव , उप निरीक्षक प्रशांत शुक्ला, आरक्षी पप्पू सिंह व अंचल वर्मा शामिल थे ।


Sahi baat
जवाब देंहटाएंSahi baat
जवाब देंहटाएंSahi baat
जवाब देंहटाएं