अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। प्रदेश में योगी सरकार बनने के बाद से ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ परिषदीय विद्यालयों की पटरी से उतर चुकी शिक्षा व्यवस्था को पटरी पर लाने की कवायद शुरू कर दिए थे । सीएम योगी अस्पष्ट निर्देश देकर समस्त जिलाधिकारियों को आगाह कर चुके हैं कि परिषदीय विद्यालयों को कॉन्वेंट विद्यालय की तरह तैयार करना है परंतु जनपद बलरामपुर में तमाम ऐसे परिषदीय विद्यालय हैं जहां आज भी दयनीय स्थिति बनी हुई है ।
अध्यापकों की अनुपस्थिति समय-समय पर कराए गए जांच अभियान में सामने आ चुकी है । सभी परिषदीय विद्यालयों को मॉडल विद्यालय के रूप में विकसित किया जाना है जिसके लिए सरकार अलग से धन भी उपलब्ध करा रही है । सभी माडल विद्यालयों में स्मार्ट क्लास चलाए जाएंगे परंतु जिस प्रकार से लापरवाही बरती जा रही है उससे मॉडल स्कूलों में स्मार्ट क्लास कितना सक्सेज होंगे यह बड़ा सवाल है ।
जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश ने आज कलेक्ट्रेट में शिक्षा अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें सख्त लहजे में हिदायत दे दी है ।जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा है कि पिछले कुछ दिनों में जांच में पाया गया है कि अधिकांश अध्यापक विद्यालयों से गायब रहते हैं तथा पढ़ाई का स्तर भी काफी खराब मिला है । ऐसे में मॉडल स्कूल बनाकर स्मार्ट क्लास चलाना आसान कार्य नहीं है । उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हरिहर प्रसाद को 15 दिनों का समय देते हुए कहा है कि 15 दिनों के भीतर परिषदीय विद्यालयों के स्थिति में सुधार सुनिश्चित कराएं । यदि अध्यापकों की उपस्थिति तथा पठन-पाठन कार्य में सुधार नहीं हुआ तो संबंधित अध्यापकों के साथ साथ संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों के विरुद्ध भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी ।
उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि परिषदीय विद्यालयों को 31 जनवरी तक मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किया जाना है । सभी मॉडल स्कूलों में कम से कम एक स्मार्ट क्लास का संचालन होना है इसलिए 30 जनवरी से पूर्व हर हाल में विद्यालयों की व्यवस्था चुस्त दुरुस्त बनाया जाना आवश्यक है । उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि विशेष कायाकल्प अभियान के तहत सभी विद्यालयों की रंगाई पुताई के साथ साथ वहां के खराब नलों के रिपेयरिंग, बाउंड्री वाल की रिपेयरिंग तथा शौचालयों के रिपेयरिंग तत्काल कराया जीत ली जाए ।
इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी । बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी कृतिका ज्योत्सना, जिला विकास अधिकारी गिरीश चंद्र पाठक सहित सभी ब्लॉकों के खंड शिक्षा अधिकारी मौजूद थे ।


Very happy this news
जवाब देंहटाएं