आलोक बर्नवाल
सन्तकबीरनगर। खलीलाबाद विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पकड़डीहा के सचिव आनंद मोहन द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना में पात्रों के चयन की आख्या प्रस्तुत करने पर ग्राम पंचायत सचिव आनन्द मोहन के साथ दबंग ग्राम प्रधान प्रतिनिधि द्वारा मारपीट की गई। सचिव के कार्यालय पर उपलब्ध सरकारी अभिलेखों को भी फाड़ कर फेंक दिया गया।दबंग प्रतिनिधि ने ग्राम पंचायत अधिकारी को धमकी देते हुए लहजे में कहा कि अगर नौकरी करनी है,तो जो हम कहते हैं वही लिखो। इसकी सूचना पर विकासखंड के ग्राम पंचायत सचिव द्वारा कोतवाली खलीलाबाद में प्रार्थना पत्र देकर यह मांग की गई,कि अगर दबंग नेता के ऊपर कार्रवाई नहीं होती है।तो हम सभी ग्राम पंचायत सचिव कल से धरने पर होंगे।

samachar bhejne car cost kare hamare portal ,
जवाब देंहटाएंkishav nath