Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

दूल्हा बारात लेकर पहुचा थाने, पुलिस के हस्तक्षेप के बाद फेरे लेकर दूल्हे के साथ विदा हुई दुल्हन



शादी में दूल्हे के द्वारा आभूषण कम लाने को लेकर,दुल्हन पक्ष ने शादी करने से कर दिया था मना

कमलेश

खमरिया खीरी :खमरिया थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार को गाजे बाजे के साथ पहुचीं बारात द्वाराचार के बाद थाने पहुच गई जहां दूल्हे पक्ष ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। मामले को समझने के बाद पुलिस ने दुल्हन पक्ष को मनाना शुरू कर दिया जो कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद शादी करने को राजी हो गया। जहां पुलिस की मौजूदगी में शुक्रवार को दोपहर में सात फेरे लेकर दुल्हन दूल्हे के साथ ससुराल विदा हो गई। जिसकी जानकारी होते ही पूरे क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाओं का दौर जारी है।

खमरिया थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार को धौरहरा क्षेत्र से गाजे बाजे के साथ आई बारात में देर रात द्वाराचार के बाद अचानक उस समय अफ़रातफ़री मच गई जब दूल्हे पक्ष के द्वारा कपड़ो के साथ एक बक्शे में आभूषण आदि दुल्हन के लिए घर भेजे गए। जहां आभूषण कम होने की बात कह दुल्हन पक्ष ने शादी करने से ही मना कर दिया। जिसको लेकर दूल्हे पक्ष में अफ़रातफ़री मच गई। इसके बाद अलसुबह तक दोनों पक्षों में बातचीत का दौर चलता रहा फिर भी बात नही बनी तो दूल्हा पक्ष बारात लेकर थाने पहुच गया जहां पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर हकीकत से अवगत कराकर न्याय की गुहार लगाई। जिसको गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक मनबोध तिवारी ने दोनों पक्षो को मना लिया जहां शुक्रवार को पुलिस की उपस्थिति में दूल्हा दुल्हन के सात फेरे होने के बाद दूल्हा-दुल्हन लेकर विदा हुआ। बताया जाता है कि दूल्हे पक्ष के लोगों ने ₹1,00000 नगद का सामान जिसमें मंगलसूत्र,पायल,झुमकी, कुंडल आदि लेकर आए थे, साथ में 32000 हजार रुपए के कपड़े भी थे। रात करीब 12:00 बजे जब यह सामान दुल्हन के लिए उसके घर भेजा गया तब लड़की के पिता ने अपनी लड़की की शादी करने से ही मना कर दिया। देर रात तक रिश्तेदार तथा परिवार के लोगों के बीच समझौता करने का प्रयास किया गया लेकिन समझौता न होने के कारण सुबह करीब 4 बजे लड़के के पिता बारात लेकर सीधे थाने पहुंच गए तथा थाने में तहरीर देकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। वही तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अपनी कार्रवाई शुरू कर कई घंटों के बाद लड़की के पिता को पुत्री की शादी करने के लिए राजी कर लिया। दोनों पक्षों में समझौता के आधार पर शुक्रवार को दोपहर में सात फेरे होने के बाद ही बारात दूल्हा दुल्हन के साथ विदा हो गई। वही अचानक घटित हुई घटना के बाद दोनों पक्षों के गांव समेत क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाएं व्याप्त है। इस बाबत थाना प्रभारी निरीक्षक मनबोध तिवारी ने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही दोनों पक्षो को शादी करने के लिए बातचीत के जरिये मना लिया गया था,शांतिपूर्ण तरीके से शादी निपट गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे